उत्तर प्रदेश के महराजगंज में मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के महराजगंज में मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के महराजगंज में मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो लोगों की मौत
Modified Date: November 16, 2023 / 11:37 am IST
Published Date: November 16, 2023 11:37 am IST

महराजगंज (उप्र), 16 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर शोभनाथ यादव ने बताया कि मृतकों की पहचान अनिल साहनी (32) और विनोद साहनी (38) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि अनिल और विनोद विपरीत दिशा से आ रहे थे, जब बुधवार रात यहां कोल्हुई इलाके के पैसिया लालैन गांव में उनकी मोटरसाइकिल आपस में टकरा गईं।

दोनों की मौके पर ही मौत हो गई ।

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सं जफर खारी

खारी

खारी


लेखक के बारे में