मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में बस और एसयूवी की टक्कर में दो लोगों की मौत

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में बस और एसयूवी की टक्कर में दो लोगों की मौत

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में बस और एसयूवी की टक्कर में दो लोगों की मौत
Modified Date: July 28, 2024 / 06:33 pm IST
Published Date: July 28, 2024 6:33 pm IST

सिवनी (मप्र), 28 जुलाई (भाषा) मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में रविवार को एक निजी बस और स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के बीच हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सिवनी-बालाघाट राजमार्ग पर कोडिया गांव के पास हुई।

उन्होंने बताया कि बस बालाघाट से सिवनी की ओर जा रही थी और एसयूवी विपरीत दिशा से आ रही थी, तभी दोनों में टक्कर हो गई।

बरघाट थाना प्रभारी मोहनीश सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि एसयूवी में सवार चार लोगों में से दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

मृतकों की पहचान रोहित ककोडिया और श्रीचंद बिसेन के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज किया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि बस में सवार किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा जांच जारी है।

भाषा खारी दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में