हरियाणा के घरौंडा में ढाबे पर विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट, दो लोगों की मौत

हरियाणा के घरौंडा में ढाबे पर विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट, दो लोगों की मौत

हरियाणा के घरौंडा में ढाबे पर विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट, दो लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: October 11, 2022 12:45 pm IST

चंडीगढ़, 11 अक्टूबर (भाषा) हरियाणा के करनाल जिले के घरौंडा इलाके में एक ढाबे पर हुए विवाद में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सोमवार की रात हुई इस घटना में एक व्यक्ति घायल भी हो गया।

थाना प्रभारी (घरौंडा) निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान मुनीश (28) और नीरज (32) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, दोनों व्यक्ति ढाबे पर खाना खा रहे थे तभी दूसरे समूह के कुछ लोगों से उनका विवाद शुरू हो गया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ितों पर कांच की बोतल से हमला किया और मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

भाषा फाल्गुनी प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में