श्रीनगर, 30 अप्रैल (भाषा) कश्मीर के शोपियां जिले में एक जूस फैक्टरी में स्टीमर की मरम्मत करते समय उसमें धमाका हो गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गयी और एक घायल हो गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात शोपियां के अगलर में यह विस्फोट हुआ, जिसमें सौरभ सिंह, शिव कुमार और राज कुमार घायल हो गए। तीनों व्यक्ति स्टीमर की मरम्मत कर रहे थे।
तीनों को एक अस्पताल ले जाया गया, जहां बुधवार देर रात को सौरभ की चोटों के कारण मौत हो गयी जबकि शिवकुमार ने आज सुबह दम तोड़ दिया।
अधिकारियों ने बताया कि राजकुमार का इलाज किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि तीनों श्रमिक उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।
भाषा गोला मनीषा
मनीषा