फोनपे के पंजीकृत उपयोगकर्ताओं की संख्या 70 करोड़ के पार

Ads

फोनपे के पंजीकृत उपयोगकर्ताओं की संख्या 70 करोड़ के पार

  •  
  • Publish Date - April 30, 2026 / 04:19 PM IST,
    Updated On - April 30, 2026 / 04:19 PM IST

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (भाषा) ऑनलाइन भुगतान मंच फोनपे पर 29 अप्रैल 2026 तक कुल पंजीकृत उपयोगकर्ताओं की संख्या 70 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है।

कंपनी ने कहा कि यह उपलब्धि भारत में उसके व्यापक पहुंच और भुगतान तथा वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में उसके डिजिटल मंच के विस्तार को दर्शाती है। यह उपभोक्ताओं के बढ़ते भरोसे, मजबूत वितरण नेटवर्क और सरल व भरोसेमंद डिजिटल भुगतान अनुभव पर कंपनी के लगातार ध्यान को भी प्रतिबिंबित करती है।

कंपनी के अनुसार, उसकी वृद्धि की खास बात केवल पैमाना नहीं, बल्कि इसकी रफ्तार भी है। पहले 10 लाख उपयोगकर्ताओं तक पहुंचने में उसे 136 दिन लगे थे, जबकि अब इतने ही नए उपयोगकर्ता जोड़ने में लगभग छह दिन लगते हैं। वित्त वर्ष 2022-23 से वित्त वर्ष 2024-25 के बीच कंपनी ने 56.25 प्रतिशत की सालाना संचयी वृद्धि दर (सीएजीआर) बनाए रखी है।

इस उपलब्धि पर कंपनी के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) समीर निगम ने कहा, “70 करोड़ पंजीकृत उपयोगकर्ताओं का आंकड़ा पार करना हमारे लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है और यह देशभर के उपयोगकर्ताओं के हमारे प्रति भरोसे को दर्शाता है।’’

भाषा योगेश रमण

रमण