दुमका में मोटरसाइकिल-ट्रैक्टर की टक्कर में दो लोगों की मौत

दुमका में मोटरसाइकिल-ट्रैक्टर की टक्कर में दो लोगों की मौत

दुमका में मोटरसाइकिल-ट्रैक्टर की टक्कर में दो लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: September 25, 2022 12:52 am IST

दुमका (झारखंड), 24 सितंबर (भाषा) झारखंड के दुमका जिले में शनिवार को मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर में आमने-सामने की टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी तथा एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।

घायल महिला को दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी स्थिति गम्भीर बनी हुई है।

मुफस्सिल थाने के प्रभारी उमेश राम ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार तीनों लोग इसी क्षेत्र में स्थित अपने गाँव असना जा रहे थे तभी नकटी गांव के समीप यह हादसा हो गया। घटना में जान गंवाने वाले दोनों व्यक्तियों की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच की थी।

भाषा सं. इन्दु गोला

गोला


लेखक के बारे में