राजस्थान में सड़क हादसे में दो की मौत
राजस्थान में सड़क हादसे में दो की मौत
जयपुर, 21 अगस्त (भाषा) राजस्थान के भरतपुर जिले में एक ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी राम अवतार मीणा ने बताया कि यह हादसा रविवार रात को जिले के तिलकपुरी गांव के पास हुआ जब तीन लोग एक अस्पताल से बाइक से लौट रहे थे।
दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीसरा शख्स जख्मी हो गया।
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया।
भाषा
नोमान नरेश
नरेश

Facebook


