गौतम बुद्ध नगर में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

गौतम बुद्ध नगर में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

गौतम बुद्ध नगर में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: May 14, 2021 7:34 am IST

नोएडा, 14 मई (भाषा) जनपद गौतम बुद्ध नगर के दो थाना क्षेत्रों में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर अपनी कार से जा रहे श्रीकांत की गाड़ी खराब हो गई। वह कार से उतर कर सड़क पर खड़े थे तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।इस घटना में उनकी मौत हो गई।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के 130 फुटा रोड पर हुए एक अन्य सड़क हादसे में धर्मेंद्र कुमार की मौत हो गई।

पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं मनीषा नेहा

नेहा


लेखक के बारे में