ट्रेलर और कंटेंनर की भिड़ंत में दो की मौत

ट्रेलर और कंटेंनर की भिड़ंत में दो की मौत

ट्रेलर और कंटेंनर की भिड़ंत में दो की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: February 4, 2021 12:09 pm IST

जयपुर, चार फरवरी (भाषा) राजस्थान के अजमेर जिले के जवाजा थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक ट्रेलर और कंटेनर की भिड़ंत में ट्रेलर चालक और खलासी की जिंदा जलने से मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हादसा ब्यावर-उदयपुर राजमार्ग पर नरबदखेड़ा के पास जवाजा पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। ट्रेलर और कंटेंनर की भिड़ंत के बाद ट्रेलर में लगी आग में चालक और खलासी की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान कालू गुर्जर (चालक) और बीरबल गुर्जर (खलासी) के रूप में हुई है। वहीं कंटेनर का चालक और खलासी वाहन से बाहर निकल गये और दोनों कहां गये इस बारे में पुलिस को कोई सूचना नहीं है।

भाषा कुंज पृथ्वी

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में