झारखंड के गढ़वा में ट्रक-मोटरसाइकिल टक्कर में दो लोगों की मौत
झारखंड के गढ़वा में ट्रक-मोटरसाइकिल टक्कर में दो लोगों की मौत
गढ़वा, 27 अक्टूबर (भाषा) झारखंड के गढ़वा जिले में सोमवार को ट्रक-मोटरसाइकिल टक्कर में दोपहिया वाहन पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना दोपहर में गढ़वा-पलामू मार्ग पर हूर चहल गांव के पास उस समय हुई जब गणेश बैठा (55), छोटू रजक (27) और छोटू की बेटी अंजलि कुमारी (9) छठ पूजा की खरीदारी के बाद मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे।
पुलिस ने बताया कि गणेश और छोटू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंजलि घायल है। उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गढ़वा सदर थाना प्रभारी सुनील तिवारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दुर्घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी और ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
तिवारी ने कहा, “हमने ट्रक को जब्त कर लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों को समझाने के बाद जाम हटा दिया गया।”
भाषा
खारी अविनाश
अविनाश

Facebook


