नैनीताल में भारी बारिश ने बरपाया कहर, दो लोगों की मौत, तीन घर जमींदोज

Ads

नैनीताल में भारी बारिश ने बरपाया कहर, दो लोगों की मौत, तीन घर जमींदोज

  •  
  • Publish Date - September 19, 2022 / 10:19 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

नैनीताल, 19 सितंबर (भाषा) उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पिछले दो दिनों में हुई भारी बारिश के कारण हुई घटनाओं में दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी जबकि तीन घर जमींदोज हो गए।

पुलिस उपनिरीक्षक रमेश भूरा ने बताया कि हल्द्वानी के निकट बारिश से उफनाए एक नाले को पार करते समय पंकज थापा नाम का व्यक्ति डूब गया, जिसका शव 20 घंटे बाद सोमवार को मिला।

इसके अलावा, नैनीताल में दीवान राम का एक नौका चालक रविवार को अपनी नाव में भरे पानी को निकालते समय झील में गिर गया और डूब गया। वहां खड़े लोगों ने उसे बाहर निकाला और बीडी पांडे अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं, भारी बारिश के चलते ओखलकांडा क्षेत्र में तीन मकान जमींदोज हो गए, जिससे तीन परिवार बेघर हो गए।

भाषा सं दीप्ति शफीक

शफीक