ओडिशा में सेप्टिक टैंक में काम करते समय दम घुटने से दो मजदूरों की मौत

ओडिशा में सेप्टिक टैंक में काम करते समय दम घुटने से दो मजदूरों की मौत

ओडिशा में सेप्टिक टैंक में काम करते समय दम घुटने से दो मजदूरों की मौत
Modified Date: July 11, 2026 / 11:35 pm IST
Published Date: July 11, 2026 11:35 pm IST

भुवनेश्वर, 11 जुलाई (भाषा) ओडिशा के भुवनेश्वर में शनिवार को एक सेप्टिक टैंक में काम करते समय दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना आज दोपहर बाद बादागड़ा पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बीजेबी नगर क्षेत्र में एक निर्माणाधीन इमारत में हुई।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतकों की पहचान ओडिशा के मयूरभंज जिले के धुमा टुडू (40) और पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के प्रबीर दास (56) के रूप में हुई है।

सहायक अग्निशमन अधिकारी मनोरंजन राउत ने बताया कि सेप्टिक टैंक में ऑक्सीजन की कमी के कारण दोनों व्यक्ति बेहोश हो गए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें तुरंत कैपिटल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’’

भाषा देवेंद्र शोभना

शोभना


लेखक के बारे में