जम्मू कश्मीर में निर्माण स्थल पर गोला फटने से दो मजदूर घायल

जम्मू कश्मीर में निर्माण स्थल पर गोला फटने से दो मजदूर घायल

जम्मू कश्मीर में निर्माण स्थल पर गोला फटने से दो मजदूर घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: July 20, 2022 3:11 pm IST

श्रीनगर, 20 जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को एक निर्माण स्थल पर एक गोला फटने से दो गैर-स्थानीय मजदूर घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर जिले के तहाब इलाके में एक नाले के किनारे चारदीवारी के निर्माण कार्य के दौरान एक पुराना गोला फट गया।

उन्होंने कहा कि घायलों की पहचान इश्तियाक अहमद और रंजीत कुमार के रूप में हुई है जो बिहार के रहने वाले हैं।

अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा नेत्रपाल देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में