लेह/जम्मू, 18 सितंबर (भाषा) लद्दाख में सड़क निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यह घटना बृहस्पतिवार को जंस्कार जिले के जिमचन इलाके में हुई।
अधिकारियों ने बताया कि सड़क बनाने के दौरान अचानक मिट्टी का एक हिस्सा ढह गया, जिससे कुछ मजदूर मलबे में दब गए। बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला।
अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ निवासी अब्दुल रशीद और झारखंड के पवन कुमार की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि तीन अन्य लोग घायल पाए गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया
भाषा वैभव मनीषा
मनीषा