झारखंड के चतरा में दो माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

Ads

झारखंड के चतरा में दो माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

  •  
  • Publish Date - October 17, 2025 / 07:00 PM IST,
    Updated On - October 17, 2025 / 07:00 PM IST

रांची, 17 अक्टूबर (भाषा) प्रतिबंधित तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के एक एरिया कमांडर समेत दो माओवादियों ने शुक्रवार को झारखंड के चतरा जिले में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों की पहचान कुणाल उर्फ ​​कुलदीप और रोहिणी गंझू उर्फ ​​रोहिणी सिंह के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि कुणाल, भाकपा (माओवादी) से अलग हुए समूह टीएसपीसी का एरिया कमांडर था।

बोकारो रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (जोनल) सुनील भास्कर ने कहा, ‘‘माओवादियों का आत्मसमर्पण झारखंड को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।’’

चतरा और पलामू जिलों में कुणाल के खिलाफ 16 मामले लंबित हैं और उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

उन्होंने बताया कि रोहिणी गंझू के खिलाफ 10 से ज्यादा मामले लंबित हैं।

भाषा तान्या देवेंद्र

देवेंद्र