IBC24 Dhanvantari Samman 2026: डॉक्टरों के समर्पण और सेवा को IBC24 का नमन, छत्तीसगढ़ के चिकित्सकों को कल एक्ट्रेस हुमा कुरैशी करेंगी ‘धनवंतरी सम्मान’ से सम्मानित

Ads

छत्तीसगढ़ के चिकित्सकों को कल एक्ट्रेस हुमा कुरैशी करेंगी ‘धनवंतरी सम्मान’ से सम्मानित, IBC24 Dhanvantari Samman 2026

  •  
  • Publish Date - July 16, 2026 / 07:06 PM IST,
    Updated On - July 16, 2026 / 07:07 PM IST

रायपुर। IBC24 Dhanvantari Samman 2026 मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का अग्रणी समाचार चैनल IBC24 अपनी सामाजिक सरोकारों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए एक बार फिर ‘धनवंतरी सम्मान’ का आयोजन करने जा रहा है। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित यह प्रतिष्ठित समारोह शुक्रवार को शाम 5 बजे आयोजित होगा। इस वर्ष समारोह की मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी होंगी। वे चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉक्टरों को अपने हाथों से ‘धनवंतरी सम्मान’ प्रदान करेंगी। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण IBC24 न्यूज चैनल पर किया जाएगा।

IBC24 Dhanvantari Samman 2026 बता दें कि IBC24 का ‘धनवंतरी सम्मान’ केवल सम्मान समारोह नहीं, बल्कि समाज के प्रति चैनल की प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। हर वर्ष इस मंच के माध्यम से ऐसे चिकित्सकों और स्वास्थ्य संस्थानों का सम्मान किया जाता है, जिन्होंने अपने समर्पण, सेवा और उत्कृष्ट चिकित्सा कार्यों से लोगों का विश्वास जीता है। समारोह में सम्मान वितरण के साथ-साथ स्वास्थ्य जागरूकता पर भी विशेष चर्चा होगी। विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सक आमजन से जुड़ी बीमारियों, उनके बचाव, उपचार और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे।

IBC24 का मानना है कि समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में प्रेरित करने के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टरों और अस्पतालों को सम्मानित करना आवश्यक है। ‘धनवंतरी सम्मान’ इसी सोच का प्रतीक है, जो चिकित्सा क्षेत्र के उन नायकों को मंच प्रदान करता है, जिन्होंने सेवा और समर्पण के माध्यम से समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

इन्हें भी पढ़ें:-