अवैध रूप से पटाखे बेच रहे दो लोग गिरफ्तार , बड़ी मात्रा में पटाखे बरामद

अवैध रूप से पटाखे बेच रहे दो लोग गिरफ्तार , बड़ी मात्रा में पटाखे बरामद

अवैध रूप से पटाखे बेच रहे दो लोग गिरफ्तार , बड़ी मात्रा में पटाखे बरामद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: November 9, 2020 7:39 am IST

नोएडा (उप्र), नौ नवंबर (भाषा) नोएडा थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव में पुलिस ने अवैध रूप से पटाखे बेच रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को थाना सेक्टर 49 पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग बरौला गांव में अवैध रूप से पटाखे बेच रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां पर छापा मारा और शेखर चौहान तथा जीतू चौहान नामक दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि इनके पास से नौ बोरे पटाखे बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी में अवैध रूप से पटाखे बेच रहे गोविंदा नामक व्यक्ति को पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसके पास से चार बोरे पटाखे बरामद किए हैं।

भाषा सं शोभना

शोभना


लेखक के बारे में