लुधियाना में पिज्जा आउटलेट पर दो लोगों ने गोलीबारी की

लुधियाना में पिज्जा आउटलेट पर दो लोगों ने गोलीबारी की

लुधियाना में पिज्जा आउटलेट पर दो लोगों ने गोलीबारी की
Modified Date: August 19, 2026 / 01:36 pm IST
Published Date: August 19, 2026 1:36 pm IST

लुधियाना, 19 अगस्त (भाषा) पंजाब के लुधियाना में दो अज्ञात लोगों ने मंगलवार देर रात एक पिज्जा आउटलेट पर कथित तौर पर गोलीबारी की।

पुलिस के अनुसार, यह घटना शहर के पॉश भाई रणधीर सिंह नगर इलाके में हुई।

सोशल मीडिया पर सामने आए घटना के सीसीटीवी फुटेज में दो लोग दुकान पर गोली चलाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आउटलेट के अंदर कुर्सी पर बैठा एक व्यक्ति गोली चलने की आवाज सुनने के बाद उठकर सुरक्षित स्थान की ओर जाता दिखाई देता है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

सोशल मीडिया पर ‘गोपी लाहौरिया ग्रुप’ नाम के एक पेज ने गोलीबारी की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है।

पुलिस ने कहा कि वह इंस्टाग्राम पर किए गए इस पोस्ट की सत्यता की जांच कर रही है।

भाषा राखी हक

हक


लेखक के बारे में