दिल्ली के जहांगीरपुरी में दो लोगों पर चाकू से हमला, दो व्यक्ति गिरफ्तार

दिल्ली के जहांगीरपुरी में दो लोगों पर चाकू से हमला, दो व्यक्ति गिरफ्तार

दिल्ली के जहांगीरपुरी में दो लोगों पर चाकू से हमला, दो व्यक्ति गिरफ्तार
Modified Date: February 11, 2026 / 05:27 pm IST
Published Date: February 11, 2026 5:27 pm IST

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (भाषा) पिछले महीने उत्तर-पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी में दो लोगों पर चाकू से हमला करने और इस हमले के वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी अभिषेक उर्फ ​​अक्कू (19) और गुरुग्राम निवासी नितिन (18) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और बिहार में छापेमारी की गई। अंततः दिल्ली-उत्तर प्रदेश (यूपी) सीमा के पास जाल बिछाकर बिहार के सुपौल और दिल्ली के बीच चलने वाली एक निजी बस से उन्हें पकड़ा गया।

आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “यह घटना दो जनवरी को दोपहर करीब डेढ़ बजे जहांगीरपुरी के के-ब्लॉक पार्क के पास घटी, जब शिकायतकर्ता अंशु और उसका दोस्त विमल घर लौट रहे थे और तभी चार. पांच लोगों ने उन्हें घेर लिया।”

अधिकारी ने बताया कि जब दोनों ने कथित तौर पर मजाक उड़ाए जाने पर आपत्ति जताई, तो उनसे मारपीट की गयी और फिर चाकू से वार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि घटना के दो वीडियो बाद में ऑनलाइन सामने आए। एक क्लिप में हमलावरों को पीड़ितों पर चाकू से हमला करते देखा गया, जबकि दूसरे में उन्हें दो हत्याओं में संलिप्तता जताते और एक और हत्या की धमकी देते सुना गया।

अधिकारी ने कहा, ‘पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने खुलासा किया कि वे जहांगीरपुरी के रहने वाले सरताज नाम के एक व्यक्ति की हत्या की योजना बना रहे थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी से एक गंभीर अपराध टल गया। मामले में जांच जारी है।

भाषा

राखी नरेश

नरेश


लेखक के बारे में