पंजाब में ट्रेन की चपेट में आकर दो प्रवासी श्रमिकों की मौत

पंजाब में ट्रेन की चपेट में आकर दो प्रवासी श्रमिकों की मौत

पंजाब में ट्रेन की चपेट में आकर दो प्रवासी श्रमिकों की मौत
Modified Date: February 25, 2026 / 04:56 pm IST
Published Date: February 25, 2026 4:56 pm IST

होशियारपुर, 25 फरवरी (भाषा) होशियारपुर के मुकेरियां शहर में ट्रेन की चपेट में आकर दो प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गयी। पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा मंगलवार रात को जालंधर-पठानकोट रेलवे पटरी पर मुकेरियां से करीब छह किलोमीटर दूर अलीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ।

मुकेरियां रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी और सहायक उप निरीक्षक मलकीत सिंह बाजवा ने बताया कि दोनों व्यक्ति रात में रेलवे लाइन पार कर रहे थे, तभी वहां से गुजर रही एक ट्रेन की चपेट में आ गये ।

बाजवा ने बताया कि उनकी पहचान चंदन पासवान (37) और राजन ऋषि (40) के तौर पर हुयी है और दोनों बिहार के रहने वाले थे। उन्होंने कहा कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मुकेरियां के सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है।

भाषा रंजन मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में