अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना वायरस संक्रमण के दो और मामले

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना वायरस संक्रमण के दो और मामले

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना वायरस संक्रमण के दो और मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: February 14, 2021 4:30 am IST

पोर्ट ब्लेयर ,14 फरवरी (भाषा) अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना वायरस संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं, जिससे केन्द्र शासित क्षेत्र में संक्रमण के मामले बढ़कर 5,009 हो गए हैं।

एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि साउथ अंडमान जिले में शनिवार को संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान दो नए मामले सामने आए।

अधिकारी के मुताबिक क्षेत्र में नौ मामले उपचाराधीन हैं और सभी मरीज साउथ अंडमान जिले से हैं।

शनिवार को चार और लोग संक्रमण मुक्त हो गए और इसके साथ ही केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 4,938 हो गई है, संक्रमण से यहां अब तक 62 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रशासन ने अब तक 2,45,745 नमूनों की जांच की है और संक्रमण की दर 2.04 प्रतिशत है।

भाषा शोभना प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में