गुजरात कांग्रेस में बगावत, दो और विधायकों ने छोड़ी पार्टी
गुजरात कांग्रेस में बगावत, दो और विधायकों ने छोड़ी पार्टी
गुजरात में 8 अगस्त को राज्यसभा की 3 सीटों के लिए मतदान होना है. लेकिन यहां कांग्रेस नेता बागी हो गए हैं. गुरुवार को तीन कांग्रेस विधायकों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. शुक्रवार को भी दो कांग्रेस विधायक ने पार्टी छोड़ दी है. विधायक मान सिंह चौहान और सानाभाई चौधरी ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है.
गुरुवार को जिन तीन विधायकों के साथ पार्टी के मुख्य सचेतक बलवंत सिंह राजपूत ने इस्तीफा दे दिया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ज्वाइन कर लिया. कांग्रेस में इस बगावत से पार्टी के राज्यसभा प्रत्याशी अहमद पटेल के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं.
बलवंत सिंह हाल ही में कांग्रेस छोड़ने वाले शंकर सिंह वाघेला के समधी हैं. ऐसे में बीजेपी उम्मीद लगा रही है कि बलवंत सिंह को वाघेला समर्थक विधायकों का समर्थन भी मिल सकता है. माना जा रहा है कि गुजरात में इस उठापटक से सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल को राज्यसभा में जाने में मुश्किल हो सकती है.

Facebook


