फरीदाबाद में किोविड-19 से दो और की मौत, 598 नए संक्रमित मिले

फरीदाबाद में किोविड-19 से दो और की मौत, 598 नए संक्रमित मिले

फरीदाबाद में किोविड-19 से दो और की मौत, 598 नए संक्रमित मिले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: November 22, 2020 12:53 pm IST

फरीदाबाद, 22 नवम्बर (भाषा) हरियाणा के फरीदाबाद में गत 24 घंटे के दौरोन कोविड-19 से दो लोगों की मौत हुई है जबकि वायरस से संक्रमण के 598 नए मामले सामने आए हैं।

उप सिविल सर्जन डॉ. रामभगत ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से क्रमश: 82 और 60 वर्षीय दो व्यक्तियों की मौत हो गई, इसके साथ ही जिले में कोविड-19 से मौतों की संख्या बढ़कर 300 तक पहुंच गई है।

उन्होंने बताया कि जिले में 598 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि के साथ जिले में अबतक सामने आए कुल कोविड-19 मरीजों की संख्या 42,856 हो गई है।

डॉ.रामभगत ने बताया कि इस समय जिले में 4,748 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें से 535 अस्पताल में भर्ती हैं जबकि 4,213 का गृह पृथकावास में इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि गत 24 घंटे में 488 मरीज ठीक हुए हैं जिन्हें मिलाकर अबतक 36,841 संक्रमित इस महामारी को मात दे चुके हैं।

भाषा सं. धीरज

धीरज


लेखक के बारे में