बेंगलुरु में पेड़ से लटकी मिलीं दो नेपाली युवतियां

बेंगलुरु में पेड़ से लटकी मिलीं दो नेपाली युवतियां

बेंगलुरु में पेड़ से लटकी मिलीं दो नेपाली युवतियां
Modified Date: August 6, 2026 / 12:07 pm IST
Published Date: August 6, 2026 12:07 pm IST

बेंगलुरु, छह अगस्त (भाषा) उत्तरी बेंगलुरु के जक्कूर के पास बृहस्पतिवार सुबह एक खुले स्थान पर नेपाल की दो युवतियां एक ही पेड़ से लटकी हुई मिलीं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि दोनों युवतियों की मौत आत्महत्या का मामला है या यह कोई साजिश है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान नेपाल की रहने वाली 22 वर्षीय सृजना और 23 वर्षीय रीता के तौर पर हुई है।

दोनों के शव एक ही पेड़ से बंधी साड़ी के दोनों सिरों से लटके हुए पाए गए थे जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी थी।

शव का पता चलने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए येलाहंका सरकारी अस्पताल भिजवाया गया।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि दोनों महिलाओं की मौत रात में हुई होगी। जांच अधिकारी अभी मौत की वजह के बारे में किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं और सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रहे हैं।

पुलिस इस बात की पुष्टि कर रही है कि महिलाएं बेंगलुरु कब आईं, वे क्या काम करती थीं, हाल-फिलहाल में वे कहां-कहां गईं और किन लोगों के संपर्क में थीं तथा किन हालात में उनकी मौत हुई।

भाषा सुरभि रंजन

रंजन


लेखक के बारे में