लद्दाख में कोविड-19 के दो नये मामले

लद्दाख में कोविड-19 के दो नये मामले

लद्दाख में कोविड-19 के दो नये मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: March 24, 2022 1:46 pm IST

लेह, 24 मार्च (भाषा) लद्दाख में कोविड-19 के दो नये मामले सामने आए, जिसके बाद यहां कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28,215 हो गयी।

बीते 24 घंटे में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की तादाद 228 पर स्थिर है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक लद्दाख में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 26 है।

लद्दाख में अब तक कोविड-19 से 228 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें से 168 मरीजों की लेह में जबकि 60 मरीजों की मौत करगिल जिले में हुई।

अधिकारियों ने बताया कि लद्दाख में दो और मरीज संक्रमण मुक्त हुए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इन्हें मिला कर केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 27,961 हो गयी।

भाषा रवि कांत मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में