मिजोरम में कोविड-19 के दो नए मामले

मिजोरम में कोविड-19 के दो नए मामले

मिजोरम में कोविड-19 के दो नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: February 11, 2021 4:27 am IST

आइजोल, 11 फरवरी (भाषा) मिजोरम में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 4,390 हो गए।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि दोनों नए मामले लौंगत्लाई जिले में सामने आए। इनमें से एक व्यक्ति में ही वायरस के लक्षण थे।

उन्होंने बताया कि मिजोरम में अभी 22 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, जबकि 4,359 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

राज्य में वायरस से अभी तक नौ लोगों की मौत हुई है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अभी तक कुल 2,18,043 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

भाषा निहारिका सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में