अंडमान में कोविड-19 के दो नये मामले
अंडमान में कोविड-19 के दो नये मामले
पोर्ट ब्लेयर, 24 अगस्त (भाषा) अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में मंगलवार को कोविड-19 के दो नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,559 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।
कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए दोनों मरीज कहीं बाहर से आए हैं। केन्द्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 10 हो गयी है जबकि अब तक 7,420 मरीज इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं।
वहीं, कुल 129 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है। बुलेटिन के मुताबिक अब तक 4.72 लाख नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है जबकि संक्रमण की दर 1.60 प्रतिशत हो गयी है।
केन्द्र शासित प्रदेश में अब तक 3.34 लाख लोग कोविड-19 रोधी टीका लगवा चुके हैं, जिसमें से एक लाख से अधिक लोग टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।
भाषा रवि कांत नरेश
नरेश

Facebook


