तेज रफ्तार कार के पलट जाने से दो यात्रियों की मौत, दो अन्य घायल

Ads

तेज रफ्तार कार के पलट जाने से दो यात्रियों की मौत, दो अन्य घायल

  •  
  • Publish Date - July 22, 2022 / 09:02 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

जयपुर, 22 जुलाई (भाषा) राजस्थान में पाली जिले के शिवपुरा थाना क्षेत्र मे शुक्रवार शाम को तेज रफ्तार एक कार के अनियंत्रित होकर पलट जाने से दो यात्रियों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गये।

जाडन चौकी के प्रभारी राजेन्द्र ने बताया कि तेज गति से मारवाड़ से जोधपुर जा रही यह कार जाडन गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे उसमें सवार गणपत और शिवराज की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। परिजनों के यहां पहुंचने पर पोस्टमार्टम करवाया जायेगा।

भाषा कुंज

राजकुमार

राजकुमार