इंफाल के रिम्स अस्पताल में बम विस्फोट, घायल हुए दंपति

इंफाल के रिम्स अस्पताल में बम विस्फोट, घायल हुए दंपति

इंफाल के रिम्स अस्पताल में बम विस्फोट, घायल हुए दंपति
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: November 16, 2020 9:23 am IST

इंफाल: मणिपुर की राजधानी में क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) परिसर में सोमवार को हुए एक विस्फोट में दो लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रिम्स परिसर में सुबह लगभग साढ़े नौ बजे संतरी चौकी के पास हुए विस्फोट में 40 वर्षीय एक व्यक्ति और उसकी पत्नी घायल हो गई। ये लोग इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे।

Read More: हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी जेल से बाहर नहीं आ सके कंप्यूटर बाबा, जेल अधीक्षक ने जमानत देने से किया इनकार

उन्होंने कहा कि घायल दंपति की हालत गंभीर नहीं है। जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस उपमहानिरीक्षक थेमथिंग एन ने घटना की कड़ी निन्दा करते हुए पत्रकारों से कहा कि यह ‘‘एक कायराना कृत्य’’ है, जिसमें निर्दोष लोगों को एक ऐसे स्थान पर निशाना बनाया गया, जहां चिकित्सा उपचार किया जाता है। किसी भी उग्रवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Read More: कोयला चोरी केस में बड़ा खुलासा, कई कंपनियों को लाखों का चूना लगाकर बना करोड़पति, खुलासे के बाद आरोपी फरार


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"