ट्रक पर चट्टानी पत्थर गिरने से दो लोगों की मौत

ट्रक पर चट्टानी पत्थर गिरने से दो लोगों की मौत

ट्रक पर चट्टानी पत्थर गिरने से दो लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: October 27, 2020 1:23 pm IST

पिथौरागढ़, 27 अक्टूबर (भाषा) जिले में एक सड़क निर्माण स्थल पर एक ट्रक पर भारी पत्थर गिरने से उसमें सवार दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी।

उपजिलाधिकारी तुषार सैनी ने बताया कि ट्रक सोमवार शाम ‘ऑल वेदर’ सड़क परियोजना स्थल पर कच्चा माल ला रहा था कि तभी गुरना मंदिर के पास पहाड़ी से अचानक भारी पत्थर गिरने लगे और वाहन इनकी चपेट में आ गया। हादसे में ट्रक का चालक और क्लीनर की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि राज्य आपदा प्रतिवादन बल के कर्मियों ने सोमवार देर शाम दोनों मृतकों के शव मलबे के अंदर से निकाल लिए।

मृतकों की पहचान चालक नवीन कुमार (25) और क्लीनर सूरज कुमार (20) के रूप में हुई है। भाषा सं दीप्ति नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में