दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक के मामले में दो पुलिसकर्मी निलंबित

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक के मामले में दो पुलिसकर्मी निलंबित

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक के मामले में दो पुलिसकर्मी निलंबित
Modified Date: April 8, 2026 / 12:02 am IST
Published Date: April 8, 2026 12:02 am IST

नयी दिल्ली, सात अप्रैल (भाषा) दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सेंध लगाए जाने की घटना की शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने मंगलवार रात अपनी सुरक्षा इकाई के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

बयान के अनुसार, “शुरुआती जांच के आधार पर दिल्ली पुलिस की सुरक्षा इकाई के एक उप निरीक्षक (एसआई) और एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) को विधानसभा की सुरक्षा में चूक की घटना के सिलसिले में निलंबित कर दिया गया है।”

बयान में कहा गया है कि मामले की गहन जांच जारी है।

इस बीच, सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों ने सुरक्षा उल्लंघन के बाद आपात स्थितियों में त्वरित और समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को केंद्रीकृत नियंत्रण के साथ एक एकीकृत अलार्म प्रणाली स्थापित करने और नियमित मासिक ‘मॉक ड्रिल’ आयोजित करने की सिफारिश की है।

भाषा

राखी पारुल

पारुल


लेखक के बारे में