जयपुर के दो स्कूलों को ईमेल के जरिए मिली बम की धमकी : राजस्थान पुलिस

जयपुर के दो स्कूलों को ईमेल के जरिए मिली बम की धमकी : राजस्थान पुलिस

जयपुर के दो स्कूलों को ईमेल के जरिए मिली बम की धमकी : राजस्थान पुलिस
Modified Date: September 8, 2025 / 07:54 pm IST
Published Date: September 8, 2025 7:54 pm IST

जयपुर, आठ सितंबर (भाषा) जयपुर के दो निजी स्कूलों को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए मिली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि इन स्कूलों की परिसरों की गहन तलाशी ली गई तो कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

पुलिस के अनुसार यहां मानसरोवर स्थित एक निजी स्कूल और शिवदासपुरा इलाके में एक अन्य निजी स्कूल को ईमेल कर धमकी दी गई थी कि उनके परिसर में विस्फोटक रखे गए हैं।

पुलिस का कहना है कि सूचना मिलने पर बम निष्क्रिय दस्ते, श्वान दस्ते और उसकी टीम स्कूलों में पहुंचीं तथा तलाशी ली। एहतियात के तौर पर विद्यार्थियों और कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और धमकी झूठी निकली।

पिछले कुछ महीनों में जयपुर के कई निजी स्कूलों को ऐसे कई धमकी भरे ईमेल भेजे गए हैं।

भाषा पृथ्वी

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में