नोएडा में छात्रा समेत दो ने की आत्महत्या

Ads

नोएडा में छात्रा समेत दो ने की आत्महत्या

  •  
  • Publish Date - June 14, 2023 / 02:17 PM IST,
    Updated On - June 14, 2023 / 02:48 PM IST

नोएडा, 14 जून (भाषा) जिले में अलग अलग घटनाओं में 15 वर्षीय एक छात्रा समेत दो लोगों ने बुधवार को आत्महत्या कर ली।

पुलिस प्रवक्ता धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बुधवार को बताया कि कासना क्षेत्र के कस्बा कासना में रहने वाली पंद्रह वर्षीय एक छात्रा ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

शुक्ला के अनुसार, बताया जाता है कि छात्रा मानसिक रूप से परेशान थी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि थाना जारचा क्षेत्र के छोलस गांव में रहने वाले मानसिंह पुत्र नत्थू सिंह ने जहरीला पदार्थ खाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उसकी उम्र करीब 65 वर्ष थी।

प्रवक्ता ने बताया कि थाना फ़ेस-2 क्षेत्र में रहने वाले श्रवण कुमार की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

भाषा सं

नरेश मनीषा

मनीषा