Amir Khan and Gauri Spratt Wedding || Image- Pinkvilla File
मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आमिर खान एक बार फिर से सुर्ख़ियों में है। लेकिन इस बार वे किसी फिल्म नहीं बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर चैरहा में है। दरअसल एक दिन बाद यानी 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। (Amir Khan and Gauri Spratt Wedding) दोनों ने इस खास मौके को बेहद प्राइवेट रखने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक, शादी में केवल परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े चुनिंदा लोग ही शामिल होंगे। समारोह में करीब 100 से 150 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
#WATCH | Mumbai | On his marriage plans, actor Aamir Khan says, “I am getting married on July 5, and the wedding will take place at home with close family and friends. We seek everyone’s blessings and hope that we remain happy forever…” (02.07) pic.twitter.com/GXhBqEaDcH
— ANI (@ANI) July 3, 2026
सूत्रों के अनुसार, शादी का कार्यक्रम आमिर खान के घर पर आयोजित किया जाएगा। दोनों पहले स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन कराएंगे। इसके बाद करीबी मेहमानों के लिए लंच की व्यवस्था होगी। बताया जा रहा है कि आमिर और गौरी ने खुद मेहमानों की सूची तैयार की है और लंच का मेन्यू भी खुद ही तैयार किया है। दोनों अपने पसंदीदा डिश मेहमानों के लिए परोसना चाहते हैं।
शादी में आमिर खान के परिवार के साथ उनके बच्चे जुनैद, इरा और आजाद भी मौजूद रहेंगे। (Amir Khan and Gauri Spratt Wedding) वहीं फिल्म जगत से उनके करीबी मित्र और फिल्मकार अशुतोष गोवारिकर तथा राजकुमार संतोषी के शामिल होने की संभावना है।
गुरुवार को एक प्रमोशनल कार्यक्रम के दौरान आमिर खान ने अपनी शादी की पुष्टि करते हुए कहा कि यह उनके जीवन का बेहद खास दिन है। उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में यह समारोह घर पर ही आयोजित किया जाएगा। आमिर ने कहा, “यह हमारे लिए बहुत खास अवसर है। हम इसे छोटा और निजी रखना चाहते हैं। सभी से हमारी यही अपील है कि हमें अपना आशीर्वाद दें और हमारे नए जीवन के लिए शुभकामनाएं दें।”
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
गौरतलब है कि आमिर खान की यह तीसरी शादी होगी। इससे पहले उनकी शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद और इरा हैं। बाद में उन्होंने फिल्म निर्माता किरण राव से विवाह किया था। (Amir Khan and Gauri Spratt Wedding) दोनों का एक बेटा आजाद है। अब आमिर खान गौरी स्प्रैट के साथ अपने जीवन की नई शुरुआत करने जा रहे हैं।
आईटीयू-समर्थित ‘एआई फॉर गुड ग्लोबल कमीशन’ में अंबानी, मित्तल संस्थापक सदस्य बने
कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य ने मुंबई में 4,446 खुले मैनहोल को लेकर जताई चिंता
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा धंसने के मामले में दो अधिकारी निलंबित
देश के कुल आम उत्पादन में उत्तर प्रदेश का 26 प्रतिशत का योगदान : योगी आदित्यनाथ
हुडको से एक लाख करोड़ रुपये के वित्तपोषण का समझौता, टाउनशिप के विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री