जम्मू-कश्मीर में दो संदिग्ध आतंकी पकड़े गए

जम्मू-कश्मीर में दो संदिग्ध आतंकी पकड़े गए

जम्मू-कश्मीर में दो संदिग्ध आतंकी पकड़े गए
Modified Date: April 17, 2024 / 09:44 pm IST
Published Date: April 17, 2024 9:44 pm IST

श्रीनगर, 17 अप्रैल (भाषा) जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले से बुधवार को दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए। सेना ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “विशिष्ट खुफिया जानकारी पर, 17 अप्रैल को अनंतनाग के नैना, बिजबेहरा में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। दो संदिग्धों को पकड़ा गया और उनके कब्जे से एक हथियार, एक हथगोला और अन्य सामग्री जब्त की गई।”

सेना ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

भाषा प्रशांत अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में