मादक पदार्थ तस्करी गिरोह में दो शिक्षिकाओं की संलिप्तता पाई गई: पुलिस

मादक पदार्थ तस्करी गिरोह में दो शिक्षिकाओं की संलिप्तता पाई गई: पुलिस

मादक पदार्थ तस्करी गिरोह में दो शिक्षिकाओं की संलिप्तता पाई गई: पुलिस
Modified Date: July 26, 2026 / 03:25 pm IST
Published Date: July 26, 2026 3:25 pm IST

कोझिकोड (केरल), 26 जुलाई (भाषा) कोझिकोड जिले में पुलिस ने दो विशेष शिक्षिकाओं को मादक पदार्थों तस्करी गिरोह में उनकी कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस का आरोप है कि दो विशेष शिक्षिकाएं घातक कृत्रिम मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े वित्तीय लेनदेन में संलिप्त थीं।

उसने बताया कि इनकी पहचान शारीरिक शिक्षा शिक्षिका कीर्तना और ऑटिज्म से पीड़ित विद्यार्थियों को पढ़ाने वाली शिक्षिका काव्या के रूप में हुई है। कीर्तना को एक सप्ताह से अधिक समय पहले गिरफ्तार किया गया था, जबकि काव्या को शनिवार को पकड़ा गया।

वडकरा पुलिस के मुताबिक, दोनों महिलाएं एक-दूसरे को पहले से जानती हैं। पुलिस का दावा है कि वे मादक पदार्थ ‘एमडीएमए’ के उपयोग भी संलिप्त रही हैं और समग्र शिक्षा केरल के उप-जिला स्तरीय संस्था पेराम्ब्रा ब्लॉक संसाधन केंद्र में विशेष शिक्षिकाओं के रूप में कार्यरत थीं।

उसने बताया कि कीर्तना 100 मीटर दौड़ में राज्य में पदक भी जीत चुकी है और गिरफ्तारी के बाद उसे सेवा से हटा दिया गया है।

गिरफ्तारी का विवरण देते हुए वडकरा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हाल में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से एमडीएमए जब्त किया था। इसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक ने यह पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए कि उसे यह मादक पदार्थ कहां से मिला था।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि एक खाड़ी देश के नंबर पर ‘एमडीएमए’ लिखकर संदेश भेजने पर भुगतान के लिए एक ‘क्यूआर कोड’ भेजा जाता था।

अधिकारी ने बताया कि भुगतान की पुष्टि होते ही मादक पदार्थ तस्कर खरीदार को उस स्थान का चित्र भेज देते थे, जहां मादक पदार्थ रखा होता था।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि संबंधित क्यूआर कोड कीर्तना के बैंक खाते से संबंधित है।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान कीर्तना ने कथित तौर पर खुलासा किया कि काव्या भी इस सब में शामिल थी। जांच में यह भी सामने आया कि काव्या के बैंक खाते से भी बड़े पैमाने पर वित्तीय लेनदेन हुए थे।

उन्होंने बताया कि इसके बाद काव्या को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

भाषा खारी देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में