लद्दाख में अलग-अलग समय पर भूकंप के दो झटके

लद्दाख में अलग-अलग समय पर भूकंप के दो झटके

लद्दाख में अलग-अलग समय पर भूकंप के दो झटके
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: October 6, 2020 8:16 am IST

लेह, छह अक्टूबर (भाषा) लद्दाख में मंगलवार सुबह मध्यम 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सुबह पांच बजकर 13 मिनट पर कुछ सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे फिलहाल जानमाल की हानि की कोई रिपोर्ट नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का एक अन्य झटका रात 11 बजकर 43 मिनट पर महसूस किया गया। दोनों ही भूकंप के केन्द्र जमीन में 10 किलोमीटर गहराई पर स्थित थे।

भाषा स्नेहा शाहिद

शाहिद

स्नेहा


लेखक के बारे में