ओडिशा के सुंदरगढ़ में टक्कर के बाद दो ट्रक चालक जिंदा जले

Ads

ओडिशा के सुंदरगढ़ में टक्कर के बाद दो ट्रक चालक जिंदा जले

  •  
  • Publish Date - June 16, 2026 / 01:13 PM IST,
    Updated On - June 16, 2026 / 01:13 PM IST

राउरकेला, 16 जून (भाषा) ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में बीजू एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की टक्कर के बाद वाहनों में आग लग जाने से दोनों वाहनों के चालक जिंदा जल गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना राज्य राजमार्ग-दस पर भसमा थानाक्षेत्र के कैनतारा छक के पास हुई। पुलिस के मुताबिक सुंदरगढ़ की ओर से आ रहे 16 पहियों वाले एक ट्रक ने रोड डिवाइडर पार करके समानांतर सड़क पर चल रहे एक दूसरे भारी वाहन को टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि इस टक्कर के कारण तत्काल आग लग गई जिसमें एक चालक की वाहन के अंदर ही जलकर मौत हो गई जबकि दूसरे झुलसी हुई हालत में बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि जल्द ही उसने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि भसमा थाने के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि मृतक चालकों की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है। पुलिस ने दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच शुरू कर दी है।

भाषा अमित

अमित