दो वाहन चोर गिरफ्तार, दिल्ली से चुराई गई एक इनोवा बरामद

दो वाहन चोर गिरफ्तार, दिल्ली से चुराई गई एक इनोवा बरामद

दो वाहन चोर गिरफ्तार, दिल्ली से चुराई गई एक इनोवा बरामद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: May 19, 2021 8:00 am IST

नोएडा, 19 मई (भाषा )। थाना सेक्टर 24 पुलिस और अपराध शाखा की टीम ने मंगलवार की रात को एक सूचना के आधार पर दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से दिल्ली से चोरी की गई एक इनोवा कार बरामद की है।

अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस और अपराध शाखा की टीम ने बीती रात को ने मोरना गांव के पास से हरीश धींगरा तथा श्रीभगवान नामक दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि इनके पास से दिल्ली से चोरी की गई एक इनोवा कार पुलिस ने बरामद की है।

अपर उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वाहन चोरी की कई वारदातें करने की बात स्वीकार की है। इनसे पूछताछ के दौरान कुछ और वाहन चोरों के नाम का पता चला है।

भाषा सं मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में