बजरी से भरे डंपर ने बाइक सवार दंपत्ति और दो बच्चों को कुचला, चारों की मौत

Ads

बजरी से भरे डंपर ने बाइक सवार दंपत्ति और दो बच्चों को कुचला, चारों की मौत

  •  
  • Publish Date - January 5, 2025 / 07:54 PM IST,
    Updated On - January 5, 2025 / 07:54 PM IST

जयपुर, पांच जनवरी (भाषा) राजस्थान के जालोर जिले के सायला थाना क्षेत्र में रविवार शाम बजरी से भरे एक डंपर ने बाइक सवार दंपत्ति और उनके दो बच्चों को टक्कर मार दी, जिससे चारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

थानाधिकारी महेन्द्र सिंह ने बताया कि वे कोरा गांव जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद डंपर चालक फरार हो गया।

सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान उत्तम पुरी, उनकी पत्नी पिंटा देवी, बेटों राज और चिंटू के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि चारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये सायला हॉस्पिटल की शवगृह में रखवाया गया है।

भाषा कुंज

जोहेब

जोहेब