श्रीनगर, 22 अक्टूबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को दो कथित महिला तस्करों को 15 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के मेलहुरा जैनापोरा इलाके में जांच के दौरान दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि उनके पास से 15 किलोग्राम पिसा हुआ गांजा और एक किलोग्राम चरस जैसा पदार्थ बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया कि जैनापोरा थाने में मामला दर्ज किया गया है और जांच चल रही है।
भाषा
राजकुमार वैभव
वैभव