जैसलमेर में बिजली की तारों की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

जैसलमेर में बिजली की तारों की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

जैसलमेर में बिजली की तारों की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
Modified Date: March 19, 2026 / 01:24 pm IST
Published Date: March 19, 2026 1:24 pm IST

जयपुर, 19 मार्च (भाषा) जैसलमेर जिले में बुधवार रात बिजली के ‘हाइटेंशन’ तारों की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा जिले के चेलक-मेघा मार्ग पर हुआ। बारिश के दौरान 11 केवी का हाईटेंशन तार टूटकर सड़क पर गिर गया। बाइक से उस रास्ते से निकल रहे युवक इस तार की चपेट में आ गए और करंट लगने से उनकी वहीं मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान मेघा गांव के निवासी विक्रम सिंह और एक अन्य युवक के रूप में हुई है।

ग्रामीणों ने सुबह घटना की जानकारी अधिकारियों को दी तो पुलिस व बिजली विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

भाषा स. पृथ्वी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में