राजस्थान के भरतपुर में दो युवक कुएं में डूबे
राजस्थान के भरतपुर में दो युवक कुएं में डूबे
जयपुर, 27 मई (भाषा) राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना थाना क्षेत्र में रविवार की रात दो युवकों की कुंयें में गिरने से मौत हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
पुलिस का कहना है कि ये युवक कुएं पर लगी पट्टी के टूटने से उसमें गिर गए और डूब गए।
थानाधिकारी बाबूलाल ने बताया कि संजय (22) और राजवीर (28) खेत में पानी देने के बाद खेत पर बने 50 फीट गहरे कुएं के ऊपर लगी पट्टी पर बैठकर नहा रहे थे। अचानक पट्टी के टूट जाने से दोनों कुंए में जा गिरे और दोनो की पानी में डूबने से मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये।
भाषा कुंज पृथ्वी रंजन
रंजन

Facebook


