पलक्कड़ (केरल), 17 अप्रैल (भाषा) पलक्कड़ के अट्टापडी के पास भवानी नदी में शुक्रवार को तमिलनाडु के दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सत्यम (18) और नीतीश (19) के रूप में हुई है। दोनों तमिलनाडु के कोयंबटूर के रहने वाले थे।
पुलिस के अनुसार, दोनों युवक जिले में अट्टापडी के पास केरल-तमिलनाडु सीमा पर स्थित पर्यटन स्थल चावडियूर घूमने आए थे। इसी दौरान वे नदी में उतरे थे।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अग्निशमन एवं बचाव सेवा के कर्मियों को सूचना दी, जिसके बाद तलाश अभियान शुरू किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि एक घंटे से अधिक समय तक चले अभियान के बाद दोनों के शव बरामद किए गए।
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा जांच शुरू कर दी गई है।
भाषा
प्रचेता दिलीप
दिलीप