Reported By: Jitendra Thawait
,Bilaspur Crime News/Image Credit: IBC24.in
Bilaspur Crime News: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से अवैध नशे से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां पुलिस की टीम ने अवैध गांजे की तस्करी करते हुए रक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में गांजा भी बरामद किया है। गांजे की मात्रा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक मध्य प्रदेश के शहडोल का रहने वाला हैं और कार से गांजे की तस्करी कर रहा था। (Bilaspur Crime News) पुलिस को सूचना मिली थी कि, युवक कार में भारी मात्रा में गांजा लेकर जा रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस की टीम सक्रीय हुई। रतनपुर पुलिस व ACCU ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए कार को रोककर उसकी जांच की।
Bilaspur Crime News: जांच के दौरान पुलिस ने कार से 245 किलो गांजा बरामद किया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। जब्त किए गए गांजे की कीमत 1 करोड़ 22 लाख रुपए बताया जा रही है। (Bilaspur Crime News) पूछताछ में आरोपी तस्कर ने बताया कि, वो गांजा लेकर कटघोरा से मध्य प्रदेश जा रहा था। फ़िलहाल पुलिस ने गांजे को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-