गुरुग्राम में तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को टक्कर मारी, दो युवकों की मौत

गुरुग्राम में तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को टक्कर मारी, दो युवकों की मौत

गुरुग्राम में तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को टक्कर मारी, दो युवकों की मौत
Modified Date: April 22, 2026 / 12:51 am IST
Published Date: April 22, 2026 12:51 am IST

गुरुग्राम, 21 अप्रैल (भाषा) गुरुग्राम के पटौदी बाईपास पर तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से स्कूटी पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी चालक कथित तौर पर कैंटर लेकर फरार हो गया और इस घटना के संबंध में अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मृतक के मित्र दिलशाद द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, मंगलवार शाम लगभग 7:30 बजे वह एक अन्य परिचित मेहरबान के साथ था तभी उनके दोस्त मुस्तफा (21) और अयान (16) एक एक्टिवा स्कूटी पर पहुंचे। मुस्तफा और अयान पटौदी अनाज मंडी में मजदूर के रूप में काम करते थे।

इसके बाद चारों दोस्त नरहेरा गांव की ओर चल पड़े, दिलशाद और मेहरबान अपनी मोटरसाइकिल पर उनके पीछे-पीछे चल रहे थे, जबकि एक्टिवा कार सबसे आगे चल रही थी।

दिलशाद ने अपनी शिकायत में कहा, ‘जब एक्टिवा पटौदी बाईपास पर पहुंची तभी एक तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों दोस्त जमीन पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। कैंटर चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।’

घायलों को पटौदी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि दिलशाद की शिकायत के आधार पर पटौदी थाने में अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन


लेखक के बारे में