बाराबंकी में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

बाराबंकी में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

बाराबंकी में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत
Modified Date: July 24, 2025 / 12:16 pm IST
Published Date: July 24, 2025 12:16 pm IST

बाराबंकी (उप्र), 24 जुलाई (भाषा) बाराबंकी जिले में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार रात थाना लोनी कटरा के ब्लॉक त्रिवेदीगंज क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के सामने उस समय की है जब सुल्तानपुर की ओर से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

थाना प्रभारी अभय कुमार मौर्य ने बताया कि इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार कुलदीप (26) और चेतराम (29) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शैलेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

मौर्य के अनुसार हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है।

भाषा सं राजेंद्र शोभना खारी

खारी


लेखक के बारे में