धौलपुर में टैंकर ने घर के बाहर बैठे दो युवकों को कुचला

Ads

धौलपुर में टैंकर ने घर के बाहर बैठे दो युवकों को कुचला

  •  
  • Publish Date - July 30, 2024 / 03:10 PM IST,
    Updated On - July 30, 2024 / 03:10 PM IST

जयपुर, 30 जुलाई (भाषा) राजस्थान के धौलपुर में आगरा-मुंबई हाईवे पर एक टैंकर ने घर के बाहर बैठे दो युवकों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा ने बताया कि यह हादसा सोमवार देर रात हुआ, जब एक अनियंत्रित टैंकर ने जगदीश (22) और विजय (28) को उस समय टक्कर मार दी, जब वे एक घर के बाहर बैठे थे। इस हादसे में घर का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

मेहरड़ा ने बताया कि घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने हाईवे जाम कर दिया और दुर्घटनास्थल के दूसरी तरफ स्थित परिवहन विभाग की चौकी में आग लगा दी।

मेहरड़ा व अन्य अधिकारी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया, जिसके बाद हाईवे को खोला गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मेहरड़ा ने बताया कि टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाषा

पृथ्वी पारुल

पारुल