मोदी महान नेता हैं, युद्धों से दूर रहते हैं : ट्रंप

Ads

मोदी महान नेता हैं, युद्धों से दूर रहते हैं : ट्रंप

  •  
  • Publish Date - June 20, 2026 / 12:50 AM IST,
    Updated On - June 20, 2026 / 12:50 AM IST

वाशिंगटन, 19 जून (भाषा) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ़ करते हुए कहा है कि मोदी एक ‘‘महान नेता’’ हैं और ‘‘युद्धों से दूर रहते हैं’’।

उन्होंने यह भी कहा कि अब अमेरिका भारत के साथ ‘‘पारदर्शी तरीके से व्यापार’’ करता है।

ट्रंप ने मीडिया संस्थान ‘एक्सियोस’ के साथ एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मोदी बहुत अच्छे हैं। वह युद्धों से दूर रहते हैं, जो समझदारी की बात है। वह 1.5 अरब लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। असल में भारत बहुत बड़ा देश है। मोदी एक महान नेता हैं और हम उनके साथ बहुत व्यापार करते हैं, लेकिन अब हम पारदर्शी तरीके से व्यापार करते हैं।’’

ट्रंप ने कहा, ‘‘उन्होंने (भारत) सचमुच हमसे बहुत ज़्यादा लाभ कमाया था। इसके लिए मैं उन्हें दोष नहीं देता। हमारे नेता बेवकूफ थे जिन्होंने ऐसा होने दिया।’’

भाषा शफीक अविनाश

अविनाश