सीकर के गणेश्वर तीर्थ धाम के गालव कुंड में दो युवकों ने सूटकेस फेंका, हुआ धमाका

सीकर के गणेश्वर तीर्थ धाम के गालव कुंड में दो युवकों ने सूटकेस फेंका, हुआ धमाका

सीकर के गणेश्वर तीर्थ धाम के गालव कुंड में दो युवकों ने सूटकेस फेंका, हुआ धमाका
Modified Date: February 12, 2026 / 10:18 pm IST
Published Date: February 12, 2026 10:18 pm IST

जयपुर, 12 फरवरी (भाषा) राजस्थान में सीकर जिले के गणेश्वर तीर्थ स्थित गालव कुंड में बृहस्पतिवार दो युवकों ने एक सूटकेस फेंका, जिससे अचानक तेज धमाका हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक सुशील मान ने बताया कि दोनों कुंड की सीढ़ियों के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे तथा कुछ देर बाद उन्होंने अपने पास रखा एक सूटकेस कुंड में फेंक दिया।

पुलिस ने बताया कि सूटकेस में तेज धमाका हो गया तथा कुंड की चारदीवारी पर पाउडर जैसी सामग्री के छींटे भी फैल गए एवं दीवारों को नुकसान पहुंचा है।

मान ने कहा कि घटना के समय गालव कुंड के पास जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा था।

पुलिस ने कुंड के पानी, नारियल, फूल एवं अन्य संदिग्ध सामग्री के जांच के लिए नमूने लिए हैं।

श्रद्धालुओं ने धाम की स्थायी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

धमाके के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं।

पुलिस के अनुसार गांव के कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मंदिरों और गांव की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गयी है। घटना के बाद क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी गई है।

भाषा बाकोलिया राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में